Bc4d7073 d39c 44d9 836d 662c20f6ea3b

फ़िल्म इंडस्ट्री में होने वाली हरेक संघर्ष की कहानी हैं सिनेमा जिंदाबाद

मुम्बई । अजय यादव फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बॉलीवुड फिल्म सिनेमा ज़िंदाबाद एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी हैं। जो मुफ़्त में देखा जा सकता हैं। दर्शकों द्वारा फ़िल्म को पसंद भी की जा रहीं हैं। कारण यह फ़िल्म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाती हैं।

फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर वो कलाकार, निर्माता, निर्देशक, लेखक व अन्य जब पहली बार काम के लिए फिल्मी दुनिया में आता है तो उसे भी संघर्ष से गुजरना पड़ता है। इसी प्रकार इस फ़िल्म में एक निर्देशक के संघर्ष को केंद्रित कर फिल्माया गया है।

चूँकि, निर्माता निर्देशक अजय कैलाश यादव एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। जिन्होंने ग्रेजुएशन पूर्ण कर फिल्मी दुनिया का रुख किया। अजय को कहानी पढ़ने और लिखने का शौक था। इसी जुनून ने इन्हें फिल्मों में सहायक निर्देशक बनाया। कई वर्षों तक सहायक निर्देशक के रूप में काम कियें।

निर्देशन की बारीकियों को सीखने समझने के बाद पहली हिंदी फिल्म सिनेमा जिंदाबाद बनाई। जिसमें राजपाल यादव सहित अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने अभिनय किया। जो डिजिटली मुफ़्त में उपलब्ध हैं।

अजय यादव ने फ़िल्म को लेकर बताया कि पर्दे के पीछे की कहानी को कोई दर्शक न देख पाता हैं और न ही समझ पाता है। वह हमेशा से एक फ़िल्म देखता है। लेकिन फ़िल्म बनाने से लेकर रिलीज का संघर्ष बहुत ही कठिन परिश्रम का कार्य होता है।

खास कर जब फ़िल्म इंडस्ट्री में आप नवोदित होते हैं। खुद को साबित करके दर्शकों के दिलों में जगह बनाने तक बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसी की कहानी है सिनेमा ज़िंदाबाद, जिसे देखने के बाद दर्शकों को फिल्मी दुनिया के संघर्ष का अनुभव होगा।

2 thoughts on “फ़िल्म इंडस्ट्री में होने वाली हरेक संघर्ष की कहानी हैं सिनेमा जिंदाबाद

    • admin
      admin says:

      धन्यवाद!

      ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =