Images (9)

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना बना रहा चीन

बीजिंग। China News : चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिजाइनर वू वेईरन ने हाल ही में कहा है कि चीन ने अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण की व्यवहार्यता अध्ययन पूरा कर लिया है और भविष्य में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की उम्मीद है। चाइना स्पेस न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में वू वेईरन ने कहा कि चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण के लिए तीन मिशनों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में छांग’ अ-6 द्वारा दक्षिणी ध्रुव से चंद्र के नमूनों की पुनप्र्राप्ति, चांग’ अ-7 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव संसाधनों का विस्तृत सर्वेक्षण, और चांग’ अ-8 द्वारा चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की तैयारी में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का परीक्षण शामिल है।

वू ने स्पष्ट किया कि पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों की तरह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक ध्रुवीय दिन और रात हो सकती है। चंद्रमा की घूर्णन अवधि इसकी परिक्रमण अवधि के बराबर है, दोनों की अवधि 28 दिन है। इसलिए, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लगातार 180 दिनों से अधिक प्रकाश हो सकता है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक होगा।

यह भी पढ़ें:  भारत ने अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाई है : पेंटागन

हाल ही में, चीन और रूस ने चंद्रमा पर एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू ढांचे के भीतर, चीन और रूस अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और विकास, और अंतरिक्ष उपकरण और प्रौद्योगिकी में अपने अनुभवों का उपयोग करेंगे। दोनों देश संयुक्त रूप से एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे, जिसमें योजना, प्रदर्शन, डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन और परियोजना के संचालन में करीबी सहयोग किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  2024 तक ई-जनगणना हो जायेगी पूरी - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  रूसी युद्धक विमान दुर्घटना में 13 लोगों की मौत
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 9 =