केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल सालुआ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम खम

Kolkata Hindi News, कोलकाता/खड़गपुर। संकुल स्तरीय निपुण खेल प्रतियोगिता(2023) केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल सालुआ में आयोजित संकुल स्तरीय निपुण खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समागम किया गया। आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 को केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल सलुआ के प्रांगण में संकुल स्तरीय निपुण खेल प्रतियोगिता बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आदरणीय प्राचार्य जी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता जी के द्वारा किया गया जिसमें आदरणीय प्राचार्य जी , शिक्षक गण और 9 केंद्रीय विद्यालयों के बच्चे एवं अनुरक्षण शिक्षक ने भागीदारी ली। इस कार्यक्रम का आरंभ आदरणीय प्राचार्य जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत और सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया गया। आदरणीय प्राचार्य जी ने प्रोत्साहित करते हुए इस प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में खो-खो ,100 मीटर दौड़,75 मीटर दौड़,50,मीटर दौड़, स्किपिंग,बॉल थ्रो ,आदि जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए हुए बच्चों एवं केंद्रीय विद्यालय सालुआ के बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में भागीदारी ली। सभी विद्यालयों के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय , आए हुए बच्चों को आदरणीय प्राचार्य जी द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।

बच्चों एवं शिक्षक गण,अनुरक्षण शिक्षक के लिए सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन का प्रबंध किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षक गण, अनुरक्षण शिक्षक एवं बच्चों को धन्यवाद देते हुए इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *