mamata

मलबाज़ार और जलपाईगुड़ी में मुख्यमंत्री ममता भरेंगी हुंकार

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनसभा को की सम्बोधित करेंगी। कल शुक्रवार को जलपाईगुड़ी के एबीपीसी मैदान में मुख्यमंत्री हुंकार भरेंगी। एबीपीसी मैदान में होने वाली सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

गुरुवार सुबह मंच तैयार करने का काम देखा गया। हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल पहले ही हो चुका है, मुख्यमंत्री की जहाँ पर सभा होनी है, उस मैदान के नजदीक ही ही हेलीपैड बनाया गया है। सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किया जा रहा है।

जलपाईगुड़ी में देबराज बर्मन ने किया चुनाव प्रचार

जलपाईगुड़ी : उत्तर  बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के लिए वाममोर्चा द्वारा नामित व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार देबराज बर्मन के समर्थन में धुपगुड़ी के गढ़ेयारकुथी ग्राम पंचायत झार अल्ता गांव दाउकीमारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार किया गया। चुनाव प्रचार में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *