उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सप्ताह उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी। तृणमूल सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 12 मार्च मंगलवार दोपहर को जलपाईगुड़ी का दौरा करेंगी। जलपाईगुड़ी तृणमूल जिला अध्यक्ष महुआ गोप ने रविवार रात मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी दी। मुख्यमंत्री 12 मार्च को जलपाईगुड़ी पहुंचेंगी।

मंगलवार की रात वह उत्तरकन्या में रुकेंगी। इसके बाद वह बुधवार 13 मार्च को फुलबाड़ी जाएंगी। फुलबाड़ी के वीडियोकॉन मैदान में सरकारी कार्यक्रम है जहां से मुख्यमंत्री आम लोगों को कई सरकारी सेवाएं समर्पित करेंगी।

रविवार को तृणमूल ब्रिगेड की रैली में भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर विभिन्न स्तर के तृणमूल नेता मौजूद थे। टीएमसी ने ब्रिगेड से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में 42 लोकसभा केंद्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

भाजपा ने पहले ही राज्य के 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। उम्मीदवारों की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का है यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों से मुख्यमंत्री को कई बार जिले के दौरे पर देखा गया है। उन्होंने पिछले सप्ताह मेदिनीपुर का दौरा किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया, बांकुड़ा और झाड़ग्राम का दौरा किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *