CM Mamata banerjee

भारत छोड़ो दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोली, ‘भाजपा को देश से खदेड़ेंगे’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के हालातों को सुधारने में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विफल रही। भगवा पार्टी को देश छोड़ देना चाहिए। बता दें, ममता बनर्जी झाड़ग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है भारत में दलितों पर अत्याचार हो रहा है और केंद्र उदासीन है।

सीएम ने दुनियाभर के लोगों से हिंसाग्रस्त राज्य के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। वहीं, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी को देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो दिवस पर हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम भाजपा को भारत छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें:  #BENGAL : 21 जुलाई को BJP मनाएगी 'मानवाधिकार दिवस'

इसके अलावा, बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने एक गैर-शैक्षणिक को राज्य के एक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है और इसकी संवैधानिक सीमाएं हैं। उन्होंने केंद्र पर राज्य के लिए धन जारी नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की उपेक्षा के खिलाफ लड़ेंगे।

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ममता ने दी शुभकामनाएं

आजादी का महीना चल रहा है। इस बीच बुधवार यानी नौ अगस्त को महात्मा गांधी की ओर से अंग्रेजों के खिलाफ शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ भी है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। बुधवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने इस महान देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।हमें भविष्य में एक स्वस्थ, सुंदर, आशाजनक, एकजुट, सहिष्णु, मजबूत भारत सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव और मानवता के उनके महान आदर्शों को हमेशा बरकरार रखना चाहिए। आइडिया ऑफ इंडिया ख़त्म नहीं होना चाहिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कालियागंज कांड : हाईकोर्ट ने मांगी पुलिस रिपोर्ट, पोस्टमार्टम का वीडियो संरक्षित रखने का आदेश

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति काम नहीं करती : सब्यसाची
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + five =