Chief Minister Mamata Banerjee failed to protect women: Sukant

महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : सुकान्त

Kolkata Hindi News,  कोलकाता। बंगाल में महिलाओं का यौन शोषण किया जा है, इस राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है, मानवता नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद राज्य में महिलाये सुरक्षित नहीं। उक्त बातें  पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मालदा स्टेशन पर कही।

बालुरघाट से कोलकाता जाने के दौरान मालदा स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला होने के नाते वह संदेशखली हिंसा में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही हैं।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि जिस तरह से संदेशखली में हिंसा और दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं। उससे पता चलता है कि तृणमूल नेता शाहजहां शेख और शिव प्रसाद हाजरा ने एक खतरनाक शासन की स्थापना की है, जिसने अनुसूचित जाति की महिलाओं को पीड़ा पहुंचाई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला होने के नाते संदेशखली में महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि संदेशखली में स्थिति बहुत खराब है, ग्रामीणों ने जमीन हड़पने, लड़कियों का अपहरण करने जैसे अत्याचार वर्षों से चल रहे हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकी इसलिए वे टीएमसी के गुंडों को ले आए और ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ने कहा कि इसके विरोध में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विधायक  संदेशखाली जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इसके विरोध में  हम विरोध में बशीरहाट में एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। मैं वहां रहूंगा । उन्होंने ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कैसे चरमरा गई है. पुलिस की बाइक पर सवार अपराधी महिलाओं को परेशान करते थे और पुलिस अपराधियों के साथ रहती थी. उन्होंने ने कहा कि शेख शाहजान और उसका परिवार तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की मदद से बांग्लादेश चला गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *