Images

छत्तीसगढ़ || सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुजारी कांकेर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रीगुटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का सुरक्षाबल तेलंगाना के नक्सल रोधी बल ‘ग्रे हाउंड’ के साथ दोनों राज्यों की सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त दल जब पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा गांव के जंगलों में था, तब सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए और घटनास्थल से हथियार भी बरामद किये गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =