Chhat Puja 2021 : बिहार में गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। महापर्व छठ को लेकर बिहार में चहल-पहल दिखने लगी है। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कानों में माटी की सोंधी खुशबू में लिपटे गीत बजने शुरू हो गये हैं।“ केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय, आदित लिहो मोर अरगिया., दरस देखाव ए दीनानाथ., उगी है सुरुजदेव., हे छठी मइया तोहर महिमा अपार., कांच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय ….. , गीत सुनने को मिल रहे हैं।

छठ गीतों के बिना मानो पर्व में रंग ही नहीं आता है।शारदा सिन्हा, देवी, मालिनी अवस्थी, कल्पना, मनोज तिवारी, पवन सिंह, छैला बिहारी, अजीत कुमार अकेला एवं अन्य प्रमुख गायकों द्वारा गाये छठ गीतों की ऑनलाइन ऐप और यूट्यूब चैनलों पर धूम है। शारदा सिन्हा के गाए छठ गीतों का क्रेज अब भी कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *