इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, इसरो ने बताया कब होगी लाॉचिंग?

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। चंद्रयान-3 को अब 13 जुलाई के बजाय 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। इसरो ने ट्वीट में बताया कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर के समय लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने ट्वीट में लिखा, “चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की घोषणा. LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग अब निर्धारित है. इसे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा।”

वहीं, इस मिशन को लेकर अध्यक्ष सोमनाथ एस ने कहा, “इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा। मिशन की लॉन्चिंग की घोषणा किए जाने से पहले ही इसरो के एक अधिकारी ने कहा था, ‘‘हमारा लक्ष्य इसे 13 जुलाई को प्रक्षेपित करने का है।’’ इसरो अधिकारियों के अनुसार, ‘‘लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को ‘चंद्रमा का विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा।

जबकि प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें ‘चंद्रमा से विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा।’’ इसरो चंद्रयान मिशन के तहत चांद पर अध्ययन करना चाहता है। पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 की सफल लॉचिंग की गई थी जिसके बाद में 2019 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में भारत को असफलता मिली थी। चंद्रयान-3 को लॉन्च करके अब भारत इतिहास रचने की कोशिश में है। जिसकी लॉन्चिंग सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *