चंद्रयान-3 : सिलीगुड़ी में सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना

सिलीगुड़ी। पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर जहां एक ओर हर्ष का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को सफलतापूर्वक चंद्रयान तीन लैंडिंग कर जाए, इसके लिए देश के कोने-कोने में देशवासियों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी में भाजपा की तरफ से पूजा पाठ किया गया। आज भाजपा के तीन नंबर मंडल कमेटी की तरफ से कचहरी रोड स्थित मां इच्छा काली मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक महासचिव राजू साहा ने कहा कि आज पूरा देश एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। चंद्रयान-3 चांद की धरती को छूएगा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कामना के लिए पूजा अर्चना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *