नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक पॉडकास्ट ‘मन की बात’ में कहा कि हम इतनी ऊंची उड़ान इसलिए भर पाए क्योंकि आज, हमारे सपने और हमारे प्रयास दोनों बड़े हैं। पीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में वैज्ञानिकों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों ने भी अहम भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने कहा, ”तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई देशवासियों ने योगदान दिया है। संयुक्त प्रयासों से यह सफलता मिली है। यह चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी सफलता है।”
भारत के अंतरिक्ष यान ने योजना के अनुसार, बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की और यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। 40 दिनों से अधिक समय तक लगभग 3.84 लाख किमी की यात्रा करने के बाद यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र को छू गया।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal