
हुगली। चोर होने के संदेह में हुगली जिले के चंदननगर में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम शेख नजरुल हुसैन था। वह चंदननगर के चालके पाड़ा इलाके का रहने वाला था। सुबह वह टूटा-फूटा सामान बेचने निकला था। तभी अचानक एक युवक ने चोर समझकर शेख नजरुल हुसैन पर हमला कर दिया।
इसके बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए। नजरूल की जमकर पिटाई की गई। देखते ही देखते नजरूल वहीं गिर पड़ा।नजरूल को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वाभाविक रूप से इस घटना को लेकर चंदननगर में तनाव का माहौल है।
चंदननगर थाने की पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शानू चटर्जी है। वह चंदननगर के नीचूपट्टी इलाके का रहने वाला है। चंदननगर थाने की पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना में कोई और भी शामिल था या नहीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।