चांपदानी : एग्नाएट कोचिंग सेंटर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न

अशोक वर्मा, हुगली। भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी के बि.एम. रोड, लीचूबगान संलग्न इलाके के एग्नाएट कोचिंग सेंटर में गणतंत्र दिवस पालन किया गया, जहां बच्चों सहित तमाम शिक्षकों ने भारतीय गणतंत्र को दुनियां का सबसे उत्तम बताया। मौके पर उपस्थित शिक्षक विनय भगत ने कहा की भारत का इतिहास वीरता त्याग और बलिदान की लंबी कहानी कहता है। जब उस कहानी में आप और हम जैसे लोगों का सार्थक योगदान रहता है तभी भारत चतुर्दिक विकास कर रहा है। देखते ही देखते फिर एक बार हम भारत के इस गणतंत्र दिवस को पालन कर रहे है। 2023 से जनवरी 2024 यानी एक साल में हमारे देश ने जो उपलब्धि कायम की है उससे यह साबित होता है की हम पुनः स्वर्णीम भारत बनने के करीब है।

विगत एक साल के कार्यों पर नजर रखा जाय तो जी20 जैसे आयोजन से हमारे भारत की पहचान मानस पटल पर अलग छाप छोड़ी है जो आने वाले समय के लिए हमारे देश को काफी फायदा होगा। वहीं दूसरी तरफ शिक्षिका सपना सिंह ने कहा की महिलाओं के लिए नारी वंदन विधेयक यह साबित करता है की अब महिलाएं भी अपनें अधिकार का सदुपयोग कर के समाज में अपना पूर्ण योगदान दे सकती है। यह पारित विधेयक हमारे गणतंत्र के मर्यादा में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे भी हमारे धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमंते तत्र देवता” यानी जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता विराजते है।

वही शिक्षक अभिषेक प्रसाद ने कहा की हम विकास का बिगुल फूक दिए है, हम चांद पर पहुंच कर यह साबित कर दिए है की हमारे वैज्ञानिक अपनें कौशल में निपुण है जो हमारे देश के उपलब्धि को दर्शाता है। आजादी के बाद भारत के दशा और दिशा में काफी परिवर्तन आया है, यह तब संभव हो पाया है जब हम सब भारतीय अपनें-अपनें कर्तव्य का निर्वाह करते आए है। वहीं शिक्षक अभिषेक प्रसाद के कहा की हम खुद अपनें आप पर संयम रख कर भी देश को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा की बच्चों को अपनी भाषा, भेष, भजन, भोजन, सभ्यता, संस्कृति सब पर ध्यान देना चाहिए तभी भारत श्रेष्ठ भारत बनेगा। मौके पर सपना सिंह, तुषार दास सहित तमाम छात्र उपस्थित हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *