Mamata

केन्द्र सरकार ने सभी के लिए वैक्सीन लगवाने का निर्णय बहुत देर से लिया : ममता

कोलकाता। Corona in India : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि केन्द्र सरकार ने सभी के लिए वैक्सीन लगवाने का निर्णय बहुत देर से लिया गया है। ममता बनर्जी ने पत्र में कहा, “ मुझे बताया गया है कि केन्द्र सरकार ने 19 अप्रैल को सभी के लिए वैक्सीन लगवाने का निर्णय लिया है जो अब निरर्थक प्रतीत होता है। यह संकट के समय केन्द्र सरकार का जिम्मेदारी से भागने वाला निर्णय है।”

उन्होंने कहा, “ आप मेरे 24 फरवरी के पत्र को याद कीजिए, जब मैंने आपसे आग्रह किया था कि हमारे राज्य को अपने संसाधनों से कोरोना वैक्सीन सीधे खरीदने की अनुमति दीजिए। इससे हम राज्य के लाेगों को मुफ्त में वैक्सीन देंगे। आपकी तरफ से पत्र का कोई जवाब नहीं मिला।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “ अब जब कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी तेज लहर आ गयी है, केन्द्र सरकार चालाकी से खाली लफ्फाजी कर रही है और देश के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।”

यह भी पढ़ें:  केएमसी चुनाव में बंपर जीत की ओर TMC, 133 वार्डों में आगे चल रही टीएमसी

ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा, “ केन्द्र की घोषणा में वैक्सीन की गुणवत्ता, प्रभावकारिता, आपूर्ति में निरन्तरता, निर्माताओं को आपूर्ति के लिए वैक्सीन की संख्या की जानकारी और किस मूल्य पर राज्य वैक्सीन खरीदेंगे, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी नहीं दी गयी हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “ मैं फिर कहना चाहती हूं कि आवश्यकता के अनुरूप वर्तमान में वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। मैं आपसे जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाये जाने का आग्रह करती हूँ।” गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की सुविधा शुरू कर दी जायेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में फिर से अपनी जड़े जमाने की जुगत में जुटा लेफ्ट
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  भारत को ‘निर्वाचित तानाशाही’ में बदलने से रोकेगा विपक्ष : तृणमूल
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =