Mamata banerjee

जीएसटी के भुगतान में बंगाल से भेदभाव करता है केंद्र : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि केंद्र पर राज्य के बकाये हिस्से के भुगतान के लिए कई बार अनुरोध के बावजूद कोई लाभ नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल से वसूले जाने वाले जीएसटी के वापस भुगतान में केंद्र भेदभाव करता है। इसके पहले उन्होंने कहा था कि बकाए के भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मांगा है।

बनर्जी ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के समीप बागडोगरा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह राष्ट्रीय जायेंगी और उन्होंने 18 और 20 दिसंबर के बीच वहां रहने का निर्णय लिया है। ममता ने बताया कि इस अवधि के दौरान विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई की बैठक होनी है।

उन्होंने कहा, ”मैं इस महीने पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के कुछ सांसदों के साथ दिल्ली जाऊंगी और मैंने केंद्र पर राज्य के बकाये हिस्से के भुगतान के वास्ते दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से 18, 19 और 20 दिसंबर में से किसी भी दिन मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें:  WBCHSE RESULT 2025 : रूपायन पॉल ने 99.4 फीसदी के साथ किया टॉप

बनर्जी ने कहा कि केंद्र राज्य से जीएसटी एकत्र कर रहा है, लेकिन वह उस आय को साझा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य मनरेगा जैसी कई केंद्रीय योजनाओं में भी धनराशि पाने के लिए पात्र है, लेकिन उसे उसकी धनराशि भी नहीं मिल रही है। राज्य को केंद्र से उसके वित्तीय बकाये के हिस्से से वंचित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में अपना हिस्सा रोक रखा है लेकिन राज्य अपने संसाधानों से उन्हें जारी रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि भतीजे आवेश की शादी को लेकर बनर्जी फिलहाल एक सप्ताह की उत्तर बंगाल यात्रा पर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *