रूद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में उत्तराखंड पुलिस ने एक महिला के नोट बरसाने के मामले में एफ़आईआर दर्ज की है। केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उत्तराखंड पुलिस ने बताया, “केदारनाथ धाम के गर्भगृह में एक महिला द्वारा रुपये बरसाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए केदारनाथ बद्रीनाथ समिति ने एक तहरीर पुलिस को दी है, जिस आधार पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है।”
वायरल वीडियो में एक महिला मंदिर के अंदर नोटों को उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में केदारनाथ मंदिर को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। आरोप लगे हैं कि मंदिर के गर्भगृह के अंदर लगा सोना, पीतल में बदल गया है। इन आरोपों पर मंदिर समिति ने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal