Jagdeep Dhankar

विदेश में संसद के ख़िलाफ बयानबाजी नजरअंदाज नहीं कर सकते : धनखड़

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। धनखड़ ने कहा, ”एक सासंद का विदेशी धरती से देश की संसद को लेकर अपमानजनक बातें करना और कहना कि भारतीय संसद में माइक बंद कर दिया जाता है, इसे माफ नहीं किया जा सकता।” राहुल गांधी का नाम लिए बिना उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “जब दुनिया एक लोकतंत्र के रूप में हमारी ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना कर रही है, कुछ सांसद हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का बिना सोचे समझे अपमान करने में लगे हुए हैं। हम एक तथ्यात्मक रूप से गलत और बेवकूफी को कैसे सही ठहरा सकते हैं?”

उपराष्ट्रपति ने ये बात कर्ण सिंह की किताब ‘मुंडक उपनिषद’ के विमोचन कार्यक्रम में कही। धनखड़ ने कहा, “ये बयान कि संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं इसे हम कैसे मान सकते हैं। लोग ऐसा कैसे कह सकते हैं? केवल इमरजेंसी के दौरान ही ऐसा कुछ हमने देखा है लेकिन तब से अब तक हमारा लोकतंत्र काफी परिपक्व हो चुका हैष कोई भी राजनीतिक रणनीति हमारे राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने को सही नहीं ठहरा सकती।

यह भी पढ़ें:  24 घंटों में सामने आए 68 हजार नए मामले, अब तक हो चुकी है 54 हजार मौतें

ब्रिटेन दौरे पर गए राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा था- संसद में बहस के दौरान हमारे माइक ऑफ कर दिए जाते हैं। राहुल के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया था और आरोप लगाया था कि वो विदेशी धरती में जाकर भारत का अपमान करते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  भारत अपने संसाधनों का उपयोग करे और इंग्लैंड के टी20 तरीके का पालन करे : शास्त्री
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *