उच्च माध्यमिक परीक्षा में टॉप टेन में उत्तर बंगाल के परीक्षार्थी

धुपगुड़ी का अंकुर रॉय 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उच्च माध्यमिक में राज्य में छठा स्थान हासिल किया

जलपाईगुड़ी। धुपगुड़ी का अंकुर रॉय 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उच्च माध्यमिक में राज्य में छठा स्थान हासिल किया है। वह धुपगुड़ी के बैरातीगुड़ी हाई स्कूल से उच्च माध्यमिक विद्यालय से इस साल उच्च माध्यमिक में सफलता हासिल की है। अंकुर राय ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। अंकुर राय के साथ ही जिले के 3 विद्यार्थियों ने उच्च माध्यमिक के टॉप टेन में स्थान हासिल किया है। स्वाभाविक रूप से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

उच्च माध्यमिक परीक्षा में 491 अंक हासिल कर प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंचा कूचबिहार का चयन बर्मन

कूचबिहार। कूचबिहार के जेनकिंस स्कूल के छात्र चयन बर्मन ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में 491 अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। चयन बर्मन कूचबिहार नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के न्यू कदमतला इलाके का रहने वाला हैं। चयन बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा है। चयन को पहले से ही उच्च माध्यमिक में राज्य के शीर्ष दस में स्थान पाने की उम्मीद थी। चयन के 7 गृह शिक्षक थे। उसे पढ़ाई के अलावा बैडमिंटन खेलना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। चयन के पिता प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं, मां हाउस वाइफ हैं। इस रिजल्ट से पूरा परिवार खुश है।

उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर पहुंची सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू पूरे प्रदेश में उच्च माध्यमिक में छठे स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ष 2023 का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। दोपहर 12 बजे उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद कार्यालय से पत्रकार वार्ता कर परिणाम जारी किया गया। सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा उत्सा कुंडू ने हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। उसने आर्ट्स की पढ़ाई की है।

पिता कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां स्कूल टीचर हैं। बेटी की सफलता से उसके परिवार और रिश्तेदार स्वाभाविक रूप से खुश हैं। पत्रकारों से रूबरू होकर उत्सा ने बताया कि, परीक्षा से पहले वह दिनचर्या के अनुसार पढ़ाई करती थी। प्रत्येक विषय के लिए उसके अलग-अलग शिक्षक थे। योग्यता सूची में अपना नाम देखकर वह अभिभूत हो गई।

अलीपुरद्वार का छात्र संदीप घोष उच्च माध्यमिक में प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार के मेक विलियम हाई स्कूल के छात्र संदीप घोष 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 7वें स्थान पर कब्जा किया हैं। संदीप भविष्य में स्टैटिसटिक्स पर रिसर्च करना चाहता है। पिता पेशे से फोटोग्राफर और किराना व्यवसायी हैं। संदीप रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करते हैं।

जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता हायर सेकेंडरी में 10वें स्थान पर जमाया कब्जा

जलपाईगुड़ी। बुधवार को उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया गया है। परीक्षा के 57 दिनों के बाद परिणाम प्रकाशित किए गए। जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता ने पूरे प्रदेश में 10वें स्थान पर कब्जा किया है। शहर के सुनीति बाला गर्ल्स स्कूल की छात्रा समयिता दासगुप्ता को 487 अंक मिले हैं। समयिता दासगुप्ता राज्य भर में 10वें स्थान पर पहुचने वाले 87 बच्चों में से एक हैं। हायर सेकेंडरी के नतीजे घोषित होते ही शहर के थाना मोड़ स्थित समयिता के आवास के बाहर विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि एकत्रित हो गए। जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता भविष्य में भूगोल के साथ आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं।

जलपाईगुड़ी की सुचेतना जाना उच्च माध्यमिक में राज्य में 10वें स्थान पर पहुंची

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी की सुचेतना जाना उच्च माध्यमिक में राज्य में 10वें स्थान पर कब्जा किया है। सुचेतना को गाना बहुत पसंद है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उन्होंने कैमरे के सामने एक खूबसूरत गाना गाकर सबको खुश कर दिया। जलपाईगुड़ी शहर के सुनीति बाला गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा सुचेतना के रायकत पाड़ा स्थित घर में बुधवार को खुशी की लहर दौड़ गई। सुचेतना के कुल प्राप्त अंक 487 है। शहर की गौरव सुचेतना ने कहा कि छह गृह शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी के लिए उसकी मदद की है।

उच्च माध्यमिक में 487 अंक के साथ प्रदेश में दसवां स्थान पर पहुंची कूचबिहार की छात्रा स्वागता चक्रवर्ती

कूचबिहार। कूचबिहार स्थित सुनीति एकेडमी की छात्रा स्वागता चक्रवर्ती ने हायर सेकेंडरी परीक्षा में 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। कूचबिहार के खगराबाड़ी इलाके की रहने वाली स्वागता चक्रवर्ती को पहले से ही अच्छे परीक्षा परिणाम की उम्मीद थी। हालांकि स्वागता ने एक निश्चित समय तक पढ़ाई नहीं की, लेकिन वह बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी।

स्वागता के पिता रायगंज के आईटीआई कॉलेज में शिक्षक हैं। मां गृहिणी हैं। स्वागता भविष्य में मनोवैज्ञानिक बनने का सपना देखता है। स्वागता को पढ़ाई के अलावा संगीत सुनना और चित्र बनाना पसंद था। स्वागता ने विभिन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी नियमित रूप से भाग लिया। स्वागता की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *