कोलकाता में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर में कोरोना के कहर के साथ वारदात का ग्राफ भी बढ़ता ही जा रहा है इस बीच शहर में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसका सामान चुराने के आरोप में ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक को बुधवार को शहर के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि मंगलवार की रात को सदर्न एवेन्यू में वह और उसकी दोस्त वाहन में सवार हुईं जिसके बाद आरोपी स्वपन विश्वास ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद महिलाएं वाहन से उतर गईं।

रबींद्र सरोबर थाना में दायर अपनी शिकायत में महिला द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर चालक को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पास से महिला के दो बैग भी मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *