राज्य में उपचुनाव जल्द से जल्द होने चाहिए, मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करूँगी : ममता

Kolkata Desk : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि उपचुनाव जल्द से जल्द होने चाहिए, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करूँगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि राज्य में आठ दौर में चुनाव नहीं करवा कर एक साथ ही अगर चुनाव होते तो इतना संक्रमण नहीं बढ़ा होता। उपचुनाव जितना जल्द से जल्द सम्भव हो होना चाहिए।

अभी संक्रमण की दर में काफी कमी आई है। अगले 10 दिनों में यह घटकर 1 से 2 फीसदी के बीच आ जाएगी। इस स्थिति में उपचुनाव जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्न में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कई केंद्रों में उपचुनाव बाकी है।

हम चाहते हैं कि उपचुनाव हो। प्रचार के लिए 7 दिन का समय दिया जाए। ज्यादा समय की जरूरत नहीं है, प्रचार के लिए यदि आप सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे भी देते हैं तो हो जाएगा। इससे ज्यादा समय की जरूरत नहीं है।

ममता ने कहा कि अगर एक दिन में उपचुनाव कराए जाएं तो कोई दिक्कत नहीं है। पिछले चुनाव के 8 दौर को याद दिलाते हुए कहा कि पहले दौर के चुनाव में संक्रमण की दर 2-3 फीसदी थी। पांचवें से आठवें चरण में यह बढ़कर 33 प्रतिशत हो गई थी। आठवें राउंड के चुनाव के दौरान संक्रमण सबसे ज्यादा था। हमलोगों ने संक्रमण 33 प्रतिशत से घटाकर 3.61 प्रतिशत किया हैं।

कई राज्यों में जनसंख्या घनत्व कम है। हमारे यहाँ यह बहुत ज्यादा है। प्रतिबंधों के बावजूद कई कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। कई जिलों में संक्रमण कम हुआ है। दार्जिलिंग में थोड़ा अधिक है। नदिया, उत्तर 24 परगना, हुगली, हावड़ा और बांकुड़ा जैसे कुछ जिलों में कुछ ज्यादा ही है।

चुनाव से पहले ही कई प्रत्याशियों की मृत्यु होने के कारण मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, समशेरगंज में चुनाव नहीं हुए। इसके अलावा और भी 5 केन्द्रों दिनहाटा, भवानीपुर, खरदह, शांतिपुर और गोसबा में चुनाव करवाना होगा।

उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम में खुद मुख्यमंत्री के चुनाव हारने के कारण उन्हें 6 महीने के भीतर चुनाव जीतना होगा। तृणमूल सूत्रों ने बताया कि भवानीपुर केंद्र को शोभादेव चट्टोपाध्याय ने ममता के लिए छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री की राय है कि अब उपचुनाव जल्दी कराए जाएं। उनके शब्दों में, ‘उपचुनाव यथाशीघ्र आयोजित किया जाना चाहिए। क्योंकि अभी कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

चुनाव अभियान के लिए 7 दिन का समय देने से ही होगा। इसके लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं है। मुर्शिदाबाद की 2 सीटों पर अभी मतदान होना बाकी है। करीब 7 सीटों पर अभी मतदान होना बाकी है, हम इंतजार कर रहे हैं।’

ममता ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह प्रधानमंत्री से भी अपील कर सकती हैं। “मुझे पता चला है कि अगर प्रधानमंत्री आदेश देते हैं तो चुनाव आयोग उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो मैं प्रधानमंत्री से उपचुनाव की अनुमति देने का अनुरोध करूँगी। अभी स्थिति में सुधार हुआ है। तीसरी लहर आने पर फिर चुनाव नहीं कर सकते।

उपचुनाव 6 महीने के भीतर ही करवाने का नियम हैं। पिछली चुनाव के दौरान कोविड इंफेक्शन का रेट 33 फीसदी था। अब यह घटकर 3.61% हो गया है। यह 10 दिन में 1 से 2 फीसदी के बीच आ जाएगा। चुनाव 33 फीसदी इंफेक्शन रेट पर कराए जा सकते हैं लेकिन 1-2 फीसदी इंफेक्शन रेट पर चुनाव नहीं कराए जा सकते?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *