Images 2023 01 29T141313.950

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिला में रविवार सुबह एक यात्री बस के खाई गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक जिले के बेला इलाके में चिंकी स्टॉप के पास यू-टर्न लेते समय बस पुल के खंभे से टकरा गयी और इसके बाद बस खाई में गिर गयी। खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गयी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पीड़ितों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है और बस में करीब 50 यात्री सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक महिला और एक बच्चे सहित तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है।

यह भी पढ़ें:  सारेगामापा की विजेता बनी बंगाल की नीलांजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *