बस व मिनीबस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता व टोल प्लाजा के कर्मचारियों में झड़प, 4 घायल

उत्तर दिनाजपुर। रायगंज के पनिशाला टोल प्लाजा क्षेत्र में बस व मिनीबस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता व टोल प्लाजा के कर्मचारी आपस में भिड़ गए और मारपीट कर ली। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए है। उत्तर दिनाजपुर बस एंड मिनीबस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव प्लाबन प्रमाणिक ने शिकायत की कि अचानक कल आधी रात करीब बारह बजे सूचित किये बिना की टोल प्लाजा खोल दिया गया है। तब से अब तक कोई भी वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो उनसे टोल मांगा जा रहा है। आज जब उन्होंने विरोध किया तो टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में उनके संगठन के तीन सदस्य घायल हो गए।

दूसरी ओर टोल प्लाजा के प्रबंधक व टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बस व मिनीबस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि अचानक बस एंड मिनीबस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला कर दिया और इस घटना में उनके एक कर्मचारी घायल हो गया है। रायगंज थाने का भारी पुलिस बल दोनों पक्षों को झड़प की खबर पर घटनास्थल पर पहुंच गया। घायलों को रायगंज मेडिकल में भर्ती कराया गया। वहीं बस एवं मिनीबस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।

आलू से लदे ट्रक के उपर से अज्ञात युवक का शव बरामद

जलपाईगुड़ी। शनिवार को जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास मोड़ पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा आलू से लदे ट्रक के उपर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। जलपाईगुड़ी के क्रांती इलाके से आलू से लोड कर असम के रास्ते में मयनागुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में रुका हुआ था। अचानक क्षेत्रवासियों ने ट्रक के ऊपर आलू की बोरी पर एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना मिलते ही मयनागुड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उसे तुरंत मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में पुलिस ने ट्रक के साथ रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरी कोलकाता की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रूरल) वांग डेन भूटिया ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज सरकारी अस्पताल मुर्दाघर भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *