Breaking : बंगाल में 3 घंटे के लिए रेस्तरां खोलने की छूट, जानें क्या खुलेंगे, क्या रहेंगे बंद

Kolkata Desk : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्न सभागार में व्यवसाइयों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है, लेकिन हमने वैसा नहीं किया। जीवन और आजीविका को संतुलित करने के लिए राज्य में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। हमने कुछ प्रतिबंध लगाए है। हमने कर्फ्यू भी नहीं लगाया है। लेकिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सब कुछ बंद रखा गया है।

विगत 15 मई को राज्य में प्रतिबंधों की घोषणा की गई थी। लेकिन वित्तीय गतिविधियों की गति को यथासंभव सक्रिय रखा गया है। इसे दुहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की दुकानें और बाजार सभी सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक खुले हैं। साड़ियों सहित अन्य दुकानें भी दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुली हैं।

कोई समस्या नहीं है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिठाई की दुकान खोली गई है। दोपहर 12 से 3 बजे तक सोने, कपड़े और रेडीमेड की दुकानें खुली हैं अर्थात पूरी तरह से कुछ भी बंद नहीं है। मैंने सभी यथासंभव खुला रखा है।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कंपनियों को भी छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनियां श्रमिकों को उसी जगह पर रख कर काम करवा सकती है। लेकिन सामाजिक दूरी बनाये रखनी होगी। ममता बनर्जी ने इस दिन कुछ और रियायतों की घोषणा की है। वे हैं कि स्टाफ को टीका लगाने के बाद शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक होटल और रेस्टोरेंट को खोला जा सकता है।

16 जून से कोविड नियमों के मुताबिक शॉपिंग मॉल खोले जा सकते हैं। लेकिन सिर्फ 25 प्रतिशत खरीदार ही प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा खुदरा दुकानें 12 से 4 तक खुली रहेंगी। आईटी (IT) इंडस्ट्री 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दो शिफ्ट में काम कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *