Images 2023 01 18T230148.871

शुभमन के तूफान के आगे ब्रेसवेल का विस्फोट बेअसर, भारत जीता

हैदराबाद। पंजाब की सनसनी शुभमन गिल (208) के तूफानी दोहरे शतक की बदौलत भारत ने तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृखंला के पहले मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन से रोमांचक जीत अर्जित की। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में 349 रनो का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड को जीत की ओर ले जाने में मिचेल ब्रेसवेल (140) ने भरपूर प्रयास किया मगर शार्दुल ठाकुर ने अंतिम खिलाड़ी के तौर पर उनको पगबाधा आउट कर मैदान पर मौजूद और टीवी स्क्रीन से चिपके भारतीय टीम के करोड़ों प्रशंसकों को मुस्कराने का मौका दे दिया। कप्तान रोहित शर्मा के टास जीत कर पहले बल्लेबाजी के फैसले को खरा बताते हुये शुभमन ने न्यूजीलैंड के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया यह सर्वाधिक निजी स्कोर है। अपने करियर का पहला दोहरा शतक शुभमन ने दो लगातार छक्के लगाकर आक्रमक अंदाज में पूरा किया। अपनी पारी में उन्होने 139.59 के स्ट्राइक रेट से 19 चौके और नौ छक्के जड़े। भारतीय पारी के अंतिम ओवर में हेनरी शिपले की गेंद पर लांग आफ पर खडे फिलिप ने लंबी दौड़ लगा कर उनका शानदार कैच लपका।

यह भी पढ़ें:  2028 ओलंपिक की तारीखें हुईं घोषित

शुभमन की धमाकेदार पारी का जवाब देने का जिम्मा न्यूजीलैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज ब्रेसवेल ने उठाया और महज 78 गेंद खेलकर दस छक्कों और 12 चौकों की मदद से 140 रन बनाये और मैच को आखिर तक राेमांच के चरम पर बनाये रखा। ब्रेसवेल के एक दिवसीय करियर का यह दूसरा शतक था। इससे पहले उनका अधिकतम निजी स्कोर 127 नाबाद था।

एक समय कीवी टीम के छह विकेट महज 131 रन पर गिर चुके थे और मैच पूरी तरह भारत की गिरफ्त में था मगर ब्रेसवेल ने हरफनमौला मिचेल सेंटनर (57) सातवें विकेट के लिये 162 रन की पार्टनरशिप करके मैच को रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।खतरनाक रूप धारण कर रही इस जोड़ी को तोड़ने के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को मोर्चे पर लगाया जिसका परिणाम उन्हे 46वें ओवर में मिला।

सिराज ने एक ही ओवर में सेंटनर और नये बल्लेबाज हेनरी शिपले (0) को चलता कर मैच को एक बार फिर भारत के पक्ष में मोड दिया। बाकी का काम अब शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या को करना था। खर्चीले पांडया ने पहले लोकी फर्ग्यूसन को चलता कर ब्रेसवेल की जीत के इरादे को धूमिल करने का प्रयास किया जबकि आखिरी ओवर में शार्दुल ने ब्रेसवेल को ही निपटा कर जीत के दरवाजे खोल दिये।

यह भी पढ़ें:  और नही अन्याय के तहत माटियाब्रूज़ के वार्ड नं 136,137,139 में भाजपा के तीन दिवसीय पथसभा का समापन

सिराज ने न्यूजीलैंड के सर्वाधिक चार विकेट 46 रन देकर अपनी झोली में डाले जबकि कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। बचे हुये दो विकेट मोहम्मद शमी और हार्दिक पांडया ने बांट लिये। शुभमन के अलावा रोहित शर्मा (34),सूर्यकुमार यादव (31) और हार्दिक पांड्या (28) ने स्कोरबोर्ड पर अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

हालांकि हाल ही में फार्म में लौटे विराट कोहली का बल्ला आज नहीं चला वहीं श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले इशान किशन भी पांच रन का योगदान देकर खामोशी से पवेलियन लौट गये। न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल दो दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने वहीं अनुभवी मिचेल सेंटनर ने 56 रन लुटाकर एक विकेट हासिल किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  लखनऊ के पाँच कलाकारों की कृतियाँ कोलकाता की अंतरराष्ट्रीय प्रिंट बिनाले में प्रदर्शित
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *