4959f94f be32 400f 8c97 d6d7d8cc44f0

Bollywood: सिने फ़लक पे चमकता सितारा नरेश गोसाई

काली दास पाण्डेय, मुंबई : स्टेज, टीवी. और फिल्मों में बतौर अभिनेता अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके अभिनेता नरेश गोसाई बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक दिबांकर बनर्जी की फिल्म ‘लकी ओये लकी’ की वज़ह से इनदिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री सनी लियोनी के पिता की दमदार भूमिका में नज़र आएंगे। आरंभिक दिनों की बात करें तो नरेश गोसाई को बचपन से ही सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रूचि थी। नरेश गोसाई ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले प्रातः कालीन धारावाहिक ‘पोपट जासूस’ व ‘हमारे मैनेजर’, आदि में संक्षिप्त रोल्स निभा कर अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया।

अपनी कार्य कुशलता और व्यवहारिकता के बल पर नरेश गोसाई ने दिल्ली स्तर पर धारावाहिक निर्माताओं, निर्देशकों का दिल जीत लिया जिसके चलते उन्हें बतौर अभिनेता नियमित काम मिलने लगा। यूँ तो नरेश गोसाई ने ढेर सारे धारावाहिक और टेली फ़िल्में भी दिल्ली में की… मगर उनका मक़सद मायानगरी मुंबई के नामचीन फ़िल्म मेकर्स और बड़े कलाकारों के साथ उम्दा काम करना था। अपने इसी सपने को साकार काने के लिए नरेश मुंबई कूच कर गए। मुम्बई पहुँच कर नरेश गोसाई ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘फिर वही तलाश, ”दिल दरिया’ और..’दूसरा केवल’ में छोटी छोटी किन्तु महत्वपूर्ण भूमिकाओं से अपना फिल्मी सफर को शुरू किया। बेहतरीन संवाद अदायगी और भावप्रवण अभिनय की वज़ह से वह बहुत जल्दी निर्देशक स्व. लेख टंडन के प्रिय हो गए।

यह भी पढ़ें:  हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से हराया

निर्देशक स्व. लेख टंडन के सानिध्य से उनको काफी लाभ हुआ। निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘कांची’ को नरेश गोसाई अपने फिल्मी कैरियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं। युवा पीढ़ी के निर्माता, निर्देशकों की पहली पसंद के रूप में नरेश गोसाई जाने जाते हैं। जिसकी वजह से ‘व्हायट इज फिश’ निर्देशक गुरमीत सिंह, ‘तीन थे भाई’ निर्देशक मिर्ग दीप लाम्बा, ‘लकी ओये लकी’ ‘निर्देशक दिबॉनकर बनर्जी, ‘आँखों देखी’ निर्देशक रजत कपूर और वेब सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ और ‘इललीगल’ में इन्हें नोटिस किए जाने वाले रोल्स मिले। एडवरटाइजिंग फिल्मों में बहुत कम समय में अपार लोकप्रियता हासिल करने के पश्चात फ़िलवक्त विज्ञापन की दुनिया से जुड़े कलाकारों के बीच सिने फ़लक पे चमकता सितारा नरेश गोसाई अपनी कार्यकुशलता व प्रतिभा के बदौलत अपना बढ़िया रेपो स्थापित कर कर्मपथ पर अग्रसर हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पारुल यादव पर बरसा प्रशंसकों का प्यार

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड की खबरें || अपकमिंग वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में काजोल

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − twelve =