Lust stories

बॉलीवुड की खबरें || लस्ट स्टोरीज-2 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। काजोल, विजय वर्मा, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लस्ट स्टोरीज़ 2’ में काजोल, विजय वर्मा, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष और अंगद बेदी जैसे सितारों ने काम किया है।इस फिल्म में चार छोटी-छोटी चार कहानियां देखने को मिलेंगी। ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जहां काजोल और लव और लस्ट के बीच उलझीं नजर आईं, तो वहीं नीना गुप्ता ने भी अपने डायलॉग्स से हर किसी को हैरान कर दिया।

‘लस्ट स्टोरीज-2’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है, नीना गुप्ता के मजेदार डायलॉग के साथ, जिसमें वह कहती हैं कि ‘शरीर में एक माउंट फौजी की ज्वाला होती है, जिसके फूटने से ही संतुष्टि मिलती है। इसके बाद शुरू होती है ‘लस्ट स्टोरीज’ की असली कहानी, जहां कोई अपनी नौकरानी के पति से संबंध को लेकर दोस्त से अपने दुख सुनाती नजर आ रही है, तो वहीं काजोल अपने पति की हरकतों से दुखी होकर काम वाली को घर से भगा देती हैं।

लस्ट स्टोरीज-2 को अमित रविंद्रनाथ शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष ने मिलकर निर्देशित किया है। ये सभी फिल्म में अलग-अलग कहानियों के निर्देशक हैं। इसे अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, पूजा तोलानी, आर बाल्की, ऋषि विरमानी, सौरभ चौधरी और सुजॉय घोष ने लिखा है। लस्ट स्टोरीज 2 के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ हैं। लस्ट स्टोरीज 2 नेटफ्लिक्स पर 29 जून 2023 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 3 =