बॉलीवुड की खबरें || लंदन में वेकेशन मना रही है सोनम कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनो लंदन में अपने पति और बेटे के साथ वेकेशन मना रही है।सोनम कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में है। सोनम कपूर ने अपने बेटे और पति के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे वह लंदन की सड़कों पर सैर करती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन के नोटिंग हिल्स पर वॉक करते नजर आ रही हैं।

फोटोज में सोनम ओवरसाइज शर्ट और स्नीकर्स के साथ ट्रैक पैंट में नजर आ रही है। तो वहीं आनंद टी-शर्ट और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। सोनम ने बेटे वायु को गोद में लिया हुआ है। सोनम कपूर लंबे ब्रेक के बाद जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आएगी। फिल्म के निर्देशक शोम मखीजा हैं। यह फिल्म 07 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी।

जेएनयू में 72 हूरें की विशेष स्क्रीनिंग

टीजर लांच से ही विवादों के बीच रही फिल्म 72 हूरें की विशेष स्क्रीनिंग यहां जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार जुलाई को जायेगी।फिल्म के निर्माता ने रविवार को इसकी घोषणा की।फिल्म के निर्माता ने जेएनयू में ’72 हूरें’ की विशेष स्क्रीनिंग के बारे में कहा, ‘यह कश्मीरी मुसलमानों और अन्य छात्रों के लिए एक फिल्म के प्रति अपने विचार और प्रतिक्रिया व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण क्षण प्रस्तुत करता है जो आतंकवादी शिविरों की भयानक वास्तविकता को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *