Img 20231129 Wa0004

शिलदा कॉलेज में रक्तदान प्रेरणा शिविर

खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बीनपुर के शिलदा चंद्रशेखर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा परियोजना की पहल के तहत विश्व एड्स दिवस से पहले 1 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर को सफल बनाने व रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को कॉलेज सभागार में ‘रक्तदाता प्रेरणा शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर में कुल 284 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य।

सुशांत कुमार दोलाई ने की। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा परियोजना सलाहकार समिति के सदस्य ने सुजाता तिवारी, प्रोफेसर शक्तिपद शीत एवं कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुशांत डे ने संबोधित किया I सम्पूर्ण शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. फटिक चन्द्र अधिकारी द्वारा किया गया। महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर एवं शिक्षण स्टाफ भी शिविर में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में सरकारी तंत्र पूरी तरह राजनीति में लिप्त: धनखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *