IMG 20211018

बंगाल में BJP युवा मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या, शुभेंदु ने TMC पर लगाया आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर ज़िला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिथुन घोष की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना उनके घर के सामने ही हुई।पुलिस ने कहा है कि गोली लापररवाही के कारण लगी है लेकिन परिवार का आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण वाले असामाजिक तत्वों ने मिथुन की हत्या की है। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सोमवार को मौके का दौरा करेंगे।

इधर, बंगाल BJP के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उत्तर दिनाजपुर के इटाहार में पार्टी की युवा मोर्चा के नेता मिथुन की रविवार की रात को उनके घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई। उन्होंने इस हत्या के लिए राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहराया है।

अधिकारी ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि इटहार में BJP युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह टीएमसी की करतूत है। उन्होंने आगे लिखा कि खून के प्यासे असामाजिक शिकारी जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर इस घटना को अंजाम दिया। सही समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि हम मिथुन घोष को नहीं भूलेंगे।

बीजेपी नेता के पेट में कई गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड में सुकुमार घोष और संतोष महतो के नाम सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं है।

यह भी पढ़ें:  गांधीजी की शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक व उपयुक्त है- डाॅ. हरिसिंह पाल

मृतक के भाई अजीत घोष ने पुलिस से दावा किया है कि मिथुन घोष ने उसे ये दोनों के नाम अस्पताल ले जाते समय बताया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =