Amit Shah

बंगाल में 30 से 35 सीटें जीतेगी BJP : अमित शाह

Amit Shah in Bardwan, कोलकाता : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बंगाल के वर्धमान जिले के मेमारी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी कम से कम 30 से 35 सीटें जीतेगी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि केंद्र से जितनी भी धनराशि आती है, सब ममता बनर्जी की पार्टी के नेता खा जाते हैं। ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए अमित शाह ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार करना है, कर लो। अब आपकी विदाई की बारी आ गई है।

उन्होंने संदेशखाली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में महिलाओं की दुर्दशा है।

इसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारे जाने का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी यह तय है और जैसे ही आएगी वैसे ही जिन लोगों ने भी हत्या के इस वारदात को अंजाम दिया है उन्हें पाताल से ढूंढ कर भी सलाखों के पीछे डालेंगे।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को भ्रष्टाचारों की पार्टी करार देते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी होगी और इसके लिए बंगाल में कम से कम 30 से 35 सीटें पार्टी जीतेगी। उन्होंने जनसभा में शामिल हुए लोगों से तृणमूल को हराने और भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *