गोरखालैंड की मांग में भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद विधान सभा के बाहर धरने पर बैठे

दार्जिलिंग। भाजपा के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने पृथक गोरखालैंड की मांग में बंगाल विधानसभा के बाहर धरना दिया है। इसे लेकर विवाद गहराने लगा है। विष्णुप्रसाद शर्मा ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पहाड़ी में कार्सियांग सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दार्जिलिंग के कई संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। विष्णु प्रसाद ने कहा कि गोरखालैंड के समर्थन में आंदोलन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने सांकेतिक विरोध जताया है।

हालांकि, भाजपा विधायक ने कहा कि वह पार्टी की ओर से नहीं बैठे थे। उनका मकसद सिर्फ पहाड़ के लोगों की मांगों की ओर राज्य और केंद्र सरकारों का ध्यानाकर्षण है। यह उनका या उनकी पार्टी का राजनीतिक रुख नहीं है।

गोरामुमो के अध्यक्ष मन घीसिंग ने रिम्बिक लोधो की समष्टी का दौरा किया

पार्टी के मीडिया सेल के प्रभारी दिनेस संपांग ने जानकारी दी है कि गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने रिम्बिक लोधो की समष्टी का दौरा किया। अपने राजनीतिक और संगठनात्मक दौरे के दौरान, उन्होंने समुदाय के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं, शहीदों के परिवारों और 1986 के आंदोलन के शहीदों को सम्मान दिया। यात्रा के दौरान समष्टि के अध्यक्ष संदीप लिम्बु, गोरामुमो केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष किशोर गुरुंग, प्रवक्ता वाई लामा,

किशोर राय, खरसांग शाखा समिति के प्रचार सचिव भूपेन्द्र गुरुंग, गैस सुब्बा, सुदेश राय गोरानासम, गोरायुमो, गोरखा एकता चालक संगठन, समष्टि प्रति बर्ग और अन्य कार्यकर्ता। अध्यक्ष मन घीसिंग ने विभिन्न शाखाओं का दौरा करते हुए पहाड़ की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों, दिल्ली दौरे समेत विभिन्न विषयों पर भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *