भाजपा विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली, स्थिति नाजुक

ठाणे/मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक भूमि विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा गोली चलाने के बाद शिवसेना के एक स्थानीय नेता को कई गोलियां लगीं और शनिवार को उनकी हालत नाजुक थी।

विपक्ष ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की।

ठाणे जिले के कल्याण के विधायक गणपत गायकवाड (56) ने गोली चलाने की बात स्वीकार करते हुए एक समाचार चैनल को बताया कि शुक्रवार रात हुई घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके बेटे को पीटा जा रहा था, जिससे वह उत्तेजित हो गए।

गायकवाड और उनके दो सहयोगियों को शनिवार शाम एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने तीनों को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

 मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि घटना ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ है, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि कल्याण से भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां चलाईं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *