दुर्घटना में घायल सायन्तिका से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक

बांकुड़ा। सड़क दुर्घटना में घायल तृणमूल कांग्रेस की महिला नेता सायन्तिका बंदोपाध्याय से भाजपा विधायक निलाद्रीशेखर दना ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की महिला नेता सायन्तिका का हाल जानने के लिए स्थानीय भाजपा विधायक निलाद्रीशेखर दना बांकुड़ा के सर्किट हाउस पहुंच गए। मुलाकात के बाद भाजपा विधायक ने कहा कि सायन्तिका भले ही दूसरे राजनीतिक की हों लेकिन वह उनकी छोटी बहन की तरह है। भाजपा विधायक ने बताया कि जब दुर्घटना हुई तब वह कोलकाता में थे।

रात को जब वे लौटे तो उन्हें सायन्तिका के साथ हुए दुर्घटना के बारे में पता चला। इसके बाद सुबह होते ही सायन्तिका से मिलने सर्किट हाउस पहुंच गए। भाजपा विधायक के सायन्तिका से मिलने के बाद बांकुड़ा में राजनीतिक अटकलें लगने भी शुरू हो गई हैं। हालांकि विधायक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह मुलाकात पूरी तरह से गैर राजनीतिक थी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह बांकुड़ा से कोलकाता जाते समय सायन्तिका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सायन्तिका के हाथ में चोट आई है। सायन्तिका ने कोलकाता जाने के बजाय स्वस्थ होने तक बांकुड़ा के सर्किट हाउस में ठहरने का निर्णय लिया था। फिलहाल वही उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *