BJP

UP मिशन 2022 के लिए चुनावी मोड में भाजपा सरकार, सभी मंत्री उतरेंगे मैदान में

लखनऊ। Uttar Pradesh News : यूपी में 2022 में होनें वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार भी चुनावी मोड में आ गई है। सरकार सेवाभाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी मंत्रियों को मैदान में उतारा जा रहा है। दिल्ली में पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंथन कर लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में सरकार के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे, इसलिए स्पष्ट है कि यह बैठक सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि संगठन के एजेंडे को लेकर भी थी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह जून और जुलाई में अपने प्रभार वाले जिले में लगातार प्रवास करेंगे। एक दिन में अधिकतम दो ब्लॉक में प्रवास करना होगा। वहां मंत्री सरकारी राशन की दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व गो आश्रय स्थल आदि का निरीक्षण करेंगे और समीक्षा कर वहां की व्यवस्थाओं को बेहतर कराएंगे।

यह भी पढ़ें:  1 Oct 2021 : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, देखें यहां

इसके साथ ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर संगठन संबंधी कार्यों पर बात करेंगे। पार्टी के संपर्क और संवाद अभियान के तहत मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करनी होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि 21 जून को योग दिवस तथा 23 जून से छह जुलाई तक वृहद पौधारोपण को सफल बनाना है। इसके साथ ही 27 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हर बूथ पर कराना है। किसी एक बूथ पर कार्यकतार्ओं के साथ प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों को सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के तहत किए गए कार्यों की सूची दी गई है। उनसे कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कार्यकतार्ओं के घर जाना है। क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवारों से मिलना है। संभव है कि उनकी कुछ शिकायतें हों तो तसल्ली से उन्हें सुनकर फिर सरकार के काम गिनाएं। उन्हें बताएं कि सरकार और संगठन ने किस तरह संकट काल में जनहित के कदम उठाए। सेवा कार्य लगातार किए गए।

यह भी पढ़ें:  ओमिक्रॉन के बढते मामले को देखते हुए विदेशों से आने वालों पर पाबंदियां लगाएं केंद्र सरकार : ममता बनर्जी

इसी के साथ चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन के समन्वय का भी संदेश जनता के बीच पहुंचाना है।बैठक में मंत्रियों से कहा गया है कि संगठन से वार्ता कर अधिक से अधिक पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्षों को भी जिताना है। जनता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए संगठन को लगाने और अपनी-अपनी सोशल मीडिया टीम बनाकर उसे सक्रिय करने की चर्चा हुई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सावधान : ये संकेत मिलने लगे तो समझ जाएं कि खराब समय आने वाला है
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + seven =