भाजपा का दावा : ममता के ही कहने पर दलितों को गोली मारकर हत्या कर रही पुलिस

कोलकाता। उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में पुलिस के हाथों गोली मारकर राजवंशी समुदाय के एक युवक की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि ममता बनर्जी के ही कहने पर पुलिस ने दलितों की हत्या शुरू की है। गुरुवार को सुकांत मजूमदार ने कहा कि बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को उकसाया था। उसी का परिणाम है कि राजवंशी समुदाय के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसकी वजह बस इतनी है कि राजबंशी समुदाय के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। इसलिए इन दलितों पर पुलिस ने अत्याचार शुरू किया है। यह चिंतित करने वाला है। हम लोग इससे बेहद चिंतित हैं। इस अत्याचार की पार्टी निंदा करती है। उल्लेखनीय है कि कलियागंज थाना क्षेत्र के राधिकापुर चांदगांव पंचायत समिति के सदस्य विष्णु बर्मन के घर पुलिस ने छापेमारी की थी।

उनके नहीं मिलने पर उसके बूढ़े मां बाप को हिरासत में लेकर थाना ले जाने की कोशिश हुई। उस समय गांव वालों ने पुलिस को घेर कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की जिसमें मृत्युंजय को गोली लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *