BJP's central team will leave Sandesh Khali

संदेशखाली जाएगी भाजपा की केंद्रीय टीम

Kolkata Hindi News, कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है।

उन्होंने संदेशखाली के वारदात को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि राज्य में महिला उत्पीड़न एवं गुंडागर्दी की घटनाएं निरंतर हो रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

बंगाल भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि नड्डा ने संदेशखाली की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों की छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जो घटनास्थल पर जाकर तथ्यों की जानकारी एकत्रित कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही उन्हें सौंपेगी।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को इस उच्चस्तरीय समिति का संयोजक बनाया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के अलावा सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद कविता पाटीदार, सांसद संगीता यादव और बृजलाल (राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक) भी इसमें शामिल किए गए हैं। इनके शुक्रवार को घटनास्थल के दौरे की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *