Posters against BJP candidate in Sandeshkhali

संदेशखाली से भाजपा उम्मीदवार को मिली ‘एक्स श्रेणी’ की सुरक्षा

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के महिला उत्पीड़न मामले की पीड़िता और भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी है। पात्रा बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। रेखा पात्रा के अलावा भाजपा के अन्य 5 नेताओं को भी मंत्रालय की ओर से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

भाजपा उम्मीदवारों पर खतरे की आशंका जताते हुए खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, झाड़ग्राम से भाजपा के उम्मीदवार प्रणत टुडू के साथ-साथ बहरामपुर से निर्मल साहा, जयनगर से अशोक कंडारी और मथुरापुर से अशोक पुरकैत को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

इसके अलावा रायगंज से भाजपा उम्मीदवार अशोक पुरकैत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कमांडो इन नेताओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। बता दें, पश्चिम बंगाल में 24 से अधिक भाजपा नेताओं के पास सुरक्षा है। बशीरहाट लोकसभा सीट पर भाजपा की रेखा पात्रा का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के हाजी नुरुल इस्लाम से है।

पात्रा ने TMC नेता शाहजहां शेख के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था।इस सीट पर पहले बंगाली अभिनेत्री और सांसद नुसरत सांसद थीं। इस बार चुनाव न लड़ने के कारण यह सीट हाजी को दी गई है।सीट पर मतदान अंतिम चरण में 1 जून को होगा। संदेशखाली विवाद सामने आने के बाद यहां मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *