Biryani and fast food shop burnt to ashes due to massive fire in Siliguri

सिलीगुड़ी में भीषण आग से बिरयानी व फास्ट फूड की दुकान जलकर खाक

Kolkata Hindi News, सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा में आग लगने से बुधवार देर रात एक बिरयानी व फास्ट फूड की दुकान जलकर खाक हो गई। देर रात फास्ट फूड और बिरयानी की दुकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई।  सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दुकान में आग का दृश्य देख स्थानीय निवासियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना पाकर दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उस बिरयानी और फास्ट फूड की दुकान के अंदर एक गैस सिलेंडर था, आग लगाने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुकान का कर्मचारी दुकान बंद करने के पहले गैस सिलेंडर बंद करना भूल गया। रात 11:30 बजे तक दुकान स्टाफ ने बंद कर दी थी। इसी बीच रात करीब एक बजे आग लगने की घटना घटी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आसपास की दुकानों को आग की लपटों से बचाया।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता, हावड़ा समेत राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

बता दें कि हैदरपारा स्थित एक बहुमंजिला के नीचे लंबे समय से बिरयानी और फास्ट फूड की दुकान चल रही थी। आग लगने से कई मंजिलों के अन्य निवासियों में दहशत फैल गई। दुकानदार ने बताया कि इस अगलगी में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पितृपक्ष 07 से 21 सितंबर 2025 - भारतीय आस्था, संस्कृति और वैश्विक दृष्टिकोण का दार्शनिक पर्व
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  राइमा सेन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की स्टार कास्ट में शामिल
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *