मालदीव वेकेशन पर रोमांटिक हुए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, देखें तस्वीरें

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा बसु कुछ दिन पहले करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव पहुंची हैं। वह लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसके अलावा तस्वीरों में ऐक्ट्रेस के पति भी स्टाइल में नजर आते हैं।

बिपाशा बासु अपने पति करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव पहुंची हैं। बता दें कि बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के सेट पर उनकी करण सिंह ग्रोवर से मुलाकात हुई थी।शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद 30 अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली। बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से भले काफी दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव नजर आती हैं।बिपाशा बसु के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *