बिनोद राठौर के नए गीत का एल्बम बन कर तैयार

अशोक वर्मा, कोलकाता। 90 के दशक में अपनें सुरीले अंदाज से लोगों के दिल पर राज करने वाले बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर बिनोद राठौर इस बार बंगला और हिंदी गीतों को लेकर लोगों के सामने आ रहे है। गीत के बोल है झुमुर झूमूर झांझा बोले, इस गीत को, बड़े ही प्यार से जी.एस.टी. लगा के तूने क्या क्या किया और दो जिस्म एक जान है हम गीत के चर्चित गीतकार अशोक वर्मा “हमदर्द” ने लिखा है। कांसेप्ट रेनिशा म्यूजिक का है। इस गाने का म्यूजिक सुरजीत घोष ने बनाया है जो बंगाल के एक जाने माने कम्पोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं।

वहीं बंगला गीत के बोल है – दुरुजपूरे दिबो आमार बड़ो बेटीर वियेर, जिसके गीत एस.के. चौधरी ने लिखा है और म्यूजिक सुरजीत घोष ने दिया है। मौके पर उपस्थित बिनोद राठौर ने कहा की बंगाल गीत गायन संस्कृति – कला की भूमि है। मुझे यहां के लोग, यहां के भोजन, यहां के रहन-सहन, यहां के लोगों की सोच बहुत पसंद आते हैं। जिसकी झलक इन गीतों में मिलेगी। मैंने अपनी जीवन में हजारों गीत गाये किंतु इन गीतों को लेकर एक अलग उत्साह है जो निरंतर लोगों का मनोरंजन करेंगे।

उन्होंने कहा की हमारे मित्र और एक अच्छे म्यूजिक कम्पोजर एवं म्यूजिक डायरेक्टर सुरजीत घोष ने भी अपनी पूर्ण ऊर्जा इन गीतों के लिए लगाया है। आप लोगों को बता दें कि बिनोद राठौर की गीतों में कोई ना कोई चाहिए, छुपाना भी नही आता, चाहत ना होती, दिल देने की रुत, नायक नही खलनायक हूं मैं, ऐसी दिवानगी, अरे मेरे हम सफर जैसे न जानें कितने सुपर हिट गीतों से लोगों के मन को मोह लिया है। अब देखना है की ये गीत लोगों के दिल को कितना छु पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *