#Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पान/स्वांसी समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

पटना: सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री संजय कुमार झा के सहयोग से प्रो. कृष्ण कुमार दास “उर्फ” संतोष दास, प्रदेश अध्यक्ष -अखिल भारतीय पान/चौपाल (कोली) समाज के नेतृत्व में पान/स्वांसी प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बिहार के 27 जिलों से पान समाज के प्रबुद्धजनों एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों से पान/स्वांसी समाज के चौहुमूखी विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ माननीय मंत्री संजय कुमार झा को सम्पूर्ण बिहार के पान/स्वांसी समाज की ओर से प्रो. संतोष दास पान – प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महासचिव जदयू ने आभार व्यक्त किया। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जो निम्नलिखित है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में पान/स्वांसी समाज के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। पान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, पाग, प्रतीक चिन्ह एवं मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।

पान समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका विकास हो रहा है। हमारे समाज के लोगों का भी विकास हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी मुख्यमंत्री ने काफी कार्य किया है। हम लोगों के समाज को और आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री का विशेष योगदान रहा है।

उनका स्नेह हम लोगों पर सदा बना रहता है। पंचायती राज व्यवस्था में भी हम लोगों की भागीदारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री न्याय के साथ-साथ सबके हित के लिए निरंतर कार्य कर में लगे हुए हैं, इसके लिए हम सभी उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य में सभी के हित के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए भी विशेष कार्य किए गए हैं। जीविका समूह के माध्यम से गांव के गरीब परिवार की महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन हुआ है। अस्पतालों में भी जीविका के माध्यम से महिलाएं गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाकर मरीजों को उपलब्ध करवा रही है।

समाज में कुछ गड़बड़ करने वाले मानसिकता के लोग होते हैं। उन पर नजर रखनी है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को राज्य में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दें। सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे और राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।प्रतिनिधि मंडल के कुछ सदस्यों ने मुख्यमंत्री के सामने कुछ समस्याएं रखी जिसके समाधान के लिए अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एसके सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *