IMG 20240301 WA0048

भारत रत्न से सम्मानित पी.वी. नरसिम्हा राव की बायोपिक सीरीज ‘हाफ लायन’

काली दास पाण्डेय, मुंबई। अहा स्टूडियो और एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के जीवन पर आधारित एक द्विभाशी बायोपिक ‘हाफ लायन’ का प्रीमियम पैन इंडिया सीरीज हिन्दी तेलुगू और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और विनय सीतापति द्वारा लिखी गई किताब ‘हाफ लायन’ पर आधारित इस बायोपिक सीरीज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के राजनीतिक जीवन से जुड़े अनछुए तथ्यों को चित्रित किया गया है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया। पी.वी. नरसिम्हा राव भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक माने जाते हैं। केंद्र सरकार का यह एलान 1991 से 1996 तक पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करता है। इस घोषणा के बाद अहा स्टूडियो और अप्लॉड एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज ‘हाफ लायन’ के प्रति सिनेप्रेमियों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =