0b670098 e259 4daa a93f 2e3569921259

‘भाग मिल्खा भाग’ के 10 साल पूरे : मेकर्स स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन कर देंगे फ्लाइंग सिख स्व. मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि 

काली दास पाण्डेय, मुंबई। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की जीवनगाथा पर आधारित फरहान अख्तर स्टारर ‘भाग मिल्खा भाग’ के 10 साल पुरे होने के खास मौके को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए राकेश ओमप्रकाश मेहरा सहित फिल्म के मेकर्स ने मुंबई में 26 जुलाई को एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। इसके जरिए एक बार फिर मेकर्स भारतीय स्प्रिंट के दिग्गज दिवंगत मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। बता दें, दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का पिछले साल निधन हो गया था और इस विशेष स्क्रीनिंग के साथ वे उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देने वाले हैं।

2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिवंगत मिल्खा सिंह की प्रेरक यात्रा को दर्शाया गया है और कैसे वह वर्ल्ड चैंपियन, ओलंपियन और भारत के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक बनने के लिए कई मुश्किलों को पार करते हैं। बेहतरीन गीतों से भरपूर राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म वास्तव में एक मास्टरपीस थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ी और 2013 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही। यह स्पेशल स्क्रीनिंग वास्तव में लोगों को इसकी रिलीज के इतने सालों बाद स्क्रीन्स पर इस प्रेरणादायक कहानी से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करने पर मजबूर कर देगी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल : सागर के महिषामारी गांव में हुगली नदी का तटबंध टूटा, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

आरओएमपी पिक्चर्स के प्रवक्ता पी.एस. भारती ने कहा “भाग मिल्खा भाग के दस साल पूरे हुए है। यह वास्तव में मेरे और पूरे देश के लिए एक बहुत ही खास फिल्म है। देश के “फ्लाइंग सिख”, स्व. मिल्खा सिंह हमारे देश के गौरव हैं और 26 जुलाई को होने वाली फिल्म की खास स्क्रीनिंग के साथ हम इस लेजेंड को एक ट्रिब्यूट दे रहे हैं जो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल उपचुनाव: बाबुल सुप्रियो से हार के बाद बोलीं नसरुद्दीन शाह की भतीजी- कोई शर्म नहीं
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 12 =