बंगाल : इस बार भी छठ पूजा पर घाट पर जाएंगी CM ममता, महापर्व पर दो दिनों की छुट्टी का किया ऐलान

कोलकाता। लोक आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ सोमवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है। भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ छठ पर्व को मनाते हैं। इस पर्व में पवित्रता और शुद्धता का महत्व अधिक होता है। वहीं, झारखंड से लगे पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में बिहार, यूपी जैसे राज्यों की आबादी बसी हुई हैं, जो कि अपना लोकपर्व ‘छठ पूजा’ खासा उत्साह के साथ मनाते हैं। इसी कड़ी में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से सही तरीके से महापर्व मनाने की अपील की है।

बता दें कि सीएम हर बार छठ पूजा के दिन घाट पर जाती है। इस बार भी उन्होंने अपने छठ घाट पर जाने की जानकारी दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार की तरफ से दो दिनों की छुट्टी का भी ऐलान किया है, ताकि लोग शांति से लोकपर्व मनाएं। उन्होंने कहा, “कल से छठ पूजा होने वाली है। मैं हर साल गंगा घाट जाती हूं मैं कल भी घाट पर जाऊंगी।छ

ठ पूजा के अवसर पर राज्य सरकार ने दो दिन की छुट्टी दी है। आप सब अच्छे से छठ पूजा मनाइए”। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार सरकार ने लोगों को कोविड नियमों का पालन के साथ पर्व को मनाने की अनुमति दी है। इसलिए इस बार लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क के साथ ही ‘छठ पूजा’ मनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *