A verma

#Bengal: चापदानी में कवि सम्मेलन व वस्त्र वितरण समारोह

निप्र, हुगली : चापदानी बिक्कू सहायता ग्रुप की ओर से चापदानी के जोड़ा मन्दिर अंचल में कालेज ग्राउंड के निकट गणेश पूजा के पावन अवसर पर कवि व शिक्षक शंकर रावत की अध्यक्षता में एक विशाल कवि सम्मेलन व वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता के प्रसिद्ध गीतकार रणविजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ग़ज़लकार राम नाथ बेख़बर ने किया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में गीतकार अशोक वर्मा ‘हमदर्द’, ग़ज़लकार ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सुश्री रीना गिरि, रमेश सैलानी, कवि राजेश साव, युवा कवि सचिन देव वर्मा आदि का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

यह भी पढ़ें:  Howrah news : एकता सेवा शक्ति के रात्रि भोजन रथ ने पूरा किया बारह दिन का सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *