Bengal News : चुनाव के बाद भाजपा को लगा बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए मुकुल रॉय

Kolkata Desk : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के बड़े नेता मुकुल रॉय आज टीएमसी में शामिल हो गए।  राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद मुकुल का पार्टी में स्वागत किया। इस मौक़े पर ममता ने कहा कि मुकुल रॉय अपने घर के ही हैं। इतने दिनों तक उन्हें बीजेपी वालों ने डरा धमका कर पार्टी में बनाए रखा। वे वहां घुटन महसूस कर रहे थे। चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी विरोधी बयान नहीं दिया। लेकिन जिन्होंने पार्टी पर सवाल उठाया और हमारे खिलाफ़ जाकर बीजेपी को मजबूत करने की कोशिश की उन गद्दारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

वहीं, मुकुल ने कहा कि बीजेपी राज्य में दंगा फैलाना चाहती है और मैं यह नहीं चाहता था इसीलिए मैंने घर वापसी का फैसला किया। अब मैं यहां चैन की सांस ले पाऊंगा। बता दे कि मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटे। इससे पहले मुकुल रॉय  शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी मुख्यालय में मिले थे। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, कहा-कोलकाता में आइपीएल मैच के बाद हुई थी ड्रग्स पार्टी

गौरतलब है कि कई दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मिली बड़ी जीत के बाद कई पुराने सहयोगी टीएमसी में वापस आना चाहते हैं। इसमें मुकुल रॉय का नाम सबसे ऊपर था। मुकुल रॉय भाजपा में शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते कद से बेचैन बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि वह अपनी पुरानी पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं।

सौगत रॉय ने भी मुकुल की घर वापसी के संकेत दे चुके थे। चुनाव के नतीजों के बाद ही मुकुल रॉय फिर से टीएमसी में वापस आने चाहते थे। टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा था कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं, मुझे लगता है कि पार्टी छोड़कर लौटने वालों को दो कैटिगरीज में बांटा जा सकता है, ये हैं- सॉफ्टलाइनर और हार्डलाइनर।’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  संदेशखाली : सीबीआई जांच के अदालत के आदेश के खिलाफ बंगाल सरकार उच्चतम न्यायालय पहुंची

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कलकत्ता हाई कोर्ट ने विश्वभारती के हॉस्टल के कमरों का ताला तोड़ने का आदेश दिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =