Bengal Live : शूटिंग के दौरान प्रियंका और अर्जुन चक्रवर्ती हुए घायल

कोलकाता। बंगाली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका सरकार और अभिनेता अर्जुन चक्रवर्ती को न्यू टाउन इलाके में एक वेब सीरिज की शूटिंग के दौरान एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात न्यू टाउन के इको पार्क में करीब 11 बजकर 30 मिनट पर यह दुर्घटना हुई और बाइक सवार वहां से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया,बाइक सवार व्यक्ति घेरा तोड़ते हुए शूटिंग क्षेत्र में चला गया और कलाकारों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि प्रियंका को पैर और कमर में चोटें आईं हैं और शनिवार को उनकी सर्जरी हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस बाइक चालक का तलाश कर रही है।

बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी और देश के तटों की रक्षा करने के लिए नौसेना कर्मियों की बहादुरी तथा साहस की सराहना की। धनखड़ ने ट्वीट किया, “भारतीय नौसेना दिवस 2021 के अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को सलाम। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी बहादुरी, प्रतिबद्धता और साहस के लिए राष्ट्र आपका आभारी है।”

नौसेना दिवस प्रतिवर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में इस दिन नौसेना ने कराची के बंदरगाह पर हमला किया था। बनर्जी ने ट्वीट किया, “भारतीय नौसेना दिवस पर शुभकामनायें। हम आज के दिन हमारे नौसैनिकों के योगदान को याद करते हैं। आपकी बहादुरी और साहस ने हमारे तटों की रक्षा की है।

Asansol : खदान में शव मिला, सनसनी

आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कल्ला क्षेत्र में पानी से भरे परित्यक्त पत्थर की खदान से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने केपी खदान में शव पर उतराते देखा। एक व्यक्ति का शव तालाब में देख घटना की सूचना आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस को शुरू में पता चला कि मृतक का नाम बबुआ हेला है। स्थानीय कल्ला क्षेत्र निवासी। हालांकि आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी मौत सड़क पार करते समय खदान में गिरने से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *