CV ananda bose

बंगाल: यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की पहचान उजागर

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजभवन ने गुरुवार को आम लोगों को एक घंटे से अधिक समय का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया लेकिन इसमें वह कमरा शामिल नहीं था, जहां आरोप है कि राज्य के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने महिला कर्मचारी को शोषण किया था। द टेलीग्राफ ने इस खबर को प्रमुखता से छापा है।

अखबार के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में महिला को राजभवन परिसर में देखा जा सकता है। गुरुवार शाम महिला ने कहा कि मेरी अनुमति के बिना मेरे चेहरे को बिना ब्लर किए लोगों को दिखाया गया और ऐसा करना एक अपराध है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल एक व्यक्ति से मुझे मेरा वीडियो मिला, जिसमें मुझे ब्लर नहीं किया गया था। इसका मतलब है कि मुझे बदनाम करने के लिए ये वीडियो फैलाए जा रहे हैं। भारतीय कानून के मुताबिक कोई व्यक्ति यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाले की पहचान को उजागर नहीं कर सकता है।

फुटेज देखने के लिए राज्यपाल ने आम लोगों के लिए एक इमेल और फोन नंबर जारी किया है। अखबार के मुताबिक उसके रिपोर्टर फुटेज देखने के लिए वहां मौजूद थे। अखबार के मुताबिक दो कैमरों की फुटेज दिखाई गई। पहला कैमरा नॉर्थ गेट और दूसरा राजभवन पुलिस आउटपोस्ट के करीब लगा था।

राजभवन के एक कर्मचारी का कहना है कि पहली मंजिल पर बने उस कमरे का फुटेज नहीं दिखाया गया है, जहां कथित तौर पर महिला के साथ 2 मई को यौन शोषण किया गया था। अखबार के मुताबिक यह भी साफ नहीं है कि जहां 24 अप्रैल को कथित यौन शोषण हुआ था, वहां सीसीटीवी कैमरा है या नहीं।

यह भी पढ़ें:  खेल के मैदान पर कब्जे का प्रयास करने वालों की कलाई काट दूंगा : मदन मित्रा

द टेलीग्राफ के मुताबिक 2 मई, शाम 5.53 की एक फुटेज दिखाई गई है, जिसमें कथित तौर पर महिला शिकायतकर्ता जल्दबाजी में पुलिस आउटपोस्ट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका चेहरा फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज में महिला एक हाथ उठाते हुए दिखाई देती हैं, जैसे वे पुलिस आउटपोस्ट पर मौजूद किसी व्यक्ति को कुछ कह रही हों।

इसके बाद वे पुलिस आउटपोस्ट की तरफ बढ़ती हैं। अखबार का कहना है कि ऐसी कोई भी फुटेज नहीं दिखाई गई है, जहां कथित यौन शोषण की घटना हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  शिवदास घोष की स्मृति दिवस मनाने के लिए सभा
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बंगाल के सुंदरवन में और तैनाती बढ़ाएगी बीएसएफ
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 13 =