Images 2023 09 07T115406.065

बंगाल हिंदू महासभा ने सनातन के खिलाफ टिप्पणी पर उदयनिधि का इस्तीफा मांगा

कोलकाता। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसे लेकर हिंदू महासभा की बंगाली ईकाई ने उनका इस्तीफा मांगा है। उनकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हिंदुत्व समूह ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पत्र लिखा।पत्र में कहा गया है, “स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से करने और इसके उन्मूलन के बारे में उनकी टिप्पणी से बहुत नाराजगी पैदा हुई है।

देश में रहने वाले लाखों सनातनी (हिंदुओं) की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पत्र में, हिंदू महासभा की बंगाल शाखा ने कहा, “एक राज्य मंत्री की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी से दुखी होकर, हम आपसे उन्हें उनके पद से बर्खास्त करने का अनुरोध करते हैं।

इसमें यह भी कहा गया कि उनकी टिप्पणी से भारत के संविधान के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को ठेस पहुंची है। उदयनिधि स्टालिन सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री हैं। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से डेंगू, मलेरिया और कोरोना का उन्मूलन किया जाता है ठीक उसी तरह से सनातन का विरोध नहीं बल्कि उन्मूलन करने की जरूरत है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  हावड़ा बना ‘रेड जोन’, ममता ने सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने की बात कही

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जलपाईगुड़ी : तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ा, कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *